फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police personnel working under leaking ceilings, cracking walls

टपकती छत, दरकती दीवारों के नीचे काम कर रहे पुलिस कर्मी

Wed, 21 Jul 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Police personnel working under leaking ceilings, cracking walls
दुगड्डा चौकी का बदहाल आवासीय परिसर। - फोटो : KOTDWAR
क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से बनाई गई दुगड्डा रिपोर्टिंग चौकी बदहाल है। जर्जर भवन में काम कर रहे पुलिस कर्मियों को अपनी ही सुरक्षा को लेकर जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने में गढ़वाल की प्रमुख मंडी होने के कारण दुगड्डा में पुलिस चौकी स्थापित की गई थी। यहां के लिए एक एसआई, एक हवलदार और आठ सिपाहियों के पद स्वीकृत किए गए। चौकी में कार्यालय, मालखाना, कैदी कक्ष और रहने के लिए आवासीय भवन और बैरिक बनाई गई है। वर्तमान में कमला नेहरू वार्ड के इस चौकी में दुगड्डा चौकी में एक एसआई और आठ कांस्टेबल तैनात हैं। पुलिस विभाग की ओर से चौकी की देखरेख नहीं किए जाने पर चौकी बदहाल है। बदहाली का आलम यह है कि चौकी की बैरिक और आवासीय भवनों की छत टपक रही है, दीवार दरक रही है और पलस्तर झड़ रहा है। चौकी की सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण जंगली जानवर सीधे आवासीय परिसर में पहुंच जाते हैं। चौकी में तैनात पुलिस कर्मी जर्जर भवन में खतरे की जद में कार्य करने के लिए मजबूर हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा ने बताया कि चौकी की मौजूदा स्थिति के संबंध में रिपोर्ट उच्च अधिकारी को प्रेषित की गई है। बजट आवंटित होने के बाद चौकी की स्थिति सुधर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed