{"_id":"6262e08703ae887dc346dc49","slug":"police-cleared-gokhale-marg-implemented-one-way-traffic-kotdwar-news-drn409762019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गोखले मार्ग कराया खाली, वन वे ट्रैफिक किया लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गोखले मार्ग कराया खाली, वन वे ट्रैफिक किया लागू
विज्ञापन
कोटद्वार में पुलिस द्वारा खाली कराने के बाद गोखले मार्ग पर आवाजाही करते वाहन।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन ने विभिन्न संगठनों की मांग को देखते हुए शुक्रवार से गोखले मार्ग होते हुए वन वे ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। इसके तहत गोखले मार्ग के सब्जी मार्केट को खाली करा दिया गया है और झंडाचौक से गोखले मार्ग के लिए वन वे ट्रैफिक करते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था से शहर को जाम से थोड़ी राहत मिली है। अब पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले हल्के वाहनों को लालबत्ती चौराहे पर आने के लिए गोखले मार्ग या स्टेशन रोड होते हुए गुजरना पड़ेगा।
नगर निगम प्रशासन की ओर से लालबत्ती चौक स्थित गाड़ीपड़ाव सब्जी मंडी में फल सब्जी की फड़ व ठेलियों के लिए स्थान आवंटित किए गए हैं, लेकिन फल सब्जी की ठेलियां व फड़ गाड़ीपड़ाव में न लगकर शहर के व्यस्ततम गोखले मार्ग पर लग रही हैं, जिससे इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही में मुश्किल हो रही है। विभिन्न संगठनों की ओर से इस संबंध में नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन भेजा गया था। विधानसभा चुनाव के दौरान नगर निगम की ओर से पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर गोखले मार्ग स्थित सब्जी मार्केट को खाली कराने का अनुरोध किया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जनवरी माह में गोखले मार्ग को खाली करा दिया था। विधानसभा चुनाव तक गोखले मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त रही, लेकिन चुनाव निपटने के बाद स्थिति जस की तस हो गई। इस संबंध में विभिन्न संगठनों की ओर से पुन: गोखले मार्ग को खाली कराने की मांग की गई। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को सुबह से ही झंडाचौक से रूट डायवर्ट कर गोखले मार्ग और स्टेशन रोड की ओर मोड़ दिया। यहां वन वे व्यवस्था रहेगा। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस, पीआरडी के जवान तैनात कर दिए। गोखले मार्ग पर फल सब्जी की फड़े व रेहड़ी ठेलियां लगाने वालों को हटा दिया गया।
कोट
गोखले मार्ग को खाली कराकर पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र में जाने वाले छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है। इससे लालबत्ती चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। अन्य मार्गों पर भी यातायात सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) कोटद्वार।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश
कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को झंडाचौक, गोखले मार्ग, नजीबाबाद चौक और बदरीनाथ मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने, बाहरी प्रदेशों से मजदूरी करने के लिए आने वाले व्यक्तियों के सत्यापन व शांति व्यवस्था बनाए रखने की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन एवं यातायात निरीक्षक को शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों से शहर को सुंदर व व्यवस्थित बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। बैठक में सीओ गणेशलाल कोहली, सीओ (ऑपरेशन) विभव सैनी, कोतवाल विजय सिंह, यातायात निरीक्षक शिव कुमार सिंह, बाजार चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद