फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police and BSF personnel took out flag march

पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

Mon, 17 Jan 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Police and BSF personnel took out flag march
दुगड्डा में फ्लैग मार्च करते पुलिस और बीएसएफ के जवान। - फोटो : KOTDWAR
पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर मतदाताओं को भयमुक्त मतदान का संदेश दिया। सीओ ट्रैफिक विभव सैनी और दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई दीपक पंवार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने नगर के मुख्य मार्गों और बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। दुगड्डा चौकी से शुरू हुआ फ्लैग मार्च कमला नेहरू मार्ग, गांधी चौक, मोती बाजार, सुभाष बाजार, धनीराम बाजार होते हुए वापस चौकी पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed