{"_id":"65c624103d7722cf5a093f7e","slug":"police-administration-alert-in-kotdwar-after-haldwani-incident-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-105977-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हल्द्वानी की घटना के बाद कोटद्वार में पुलिस प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हल्द्वानी की घटना के बाद कोटद्वार में पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र की घटना को देखते हुए पौड़ी जिले का पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। बृहस्पतिवार रात को ही जिले के आला अधिकारी मय पुलिस फोर्स कोटद्वार में डेरा डालकर बैठ गए थे। जिले भर के थानों से पुलिस फोर्स और थाना प्रभारी कोटद्वार बुला लिए गए। शहर के संवेदनशील स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
शुक्रवार दिन में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। शहर के मुख्य चौराहों के साथ ही लकड़ी पड़ाव, आमपड़ाव, जामा मस्जिद, ग्रास्टनगंज क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
एसडीएम सोहन सिंह सैनी, प्रभारी एसएसपी जया बलोनी, सीओ विभव सैनी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थे। जामा मस्जिद समेत शहर की अन्य सभी मस्जिदों में शांति पूर्ण नमाज होने तक वरिष्ठ अधिकारी कोटद्वार के झंडाचौक में जमे हुए थे। एएसपी जया बलोनी ने बताया कि कोटद्वार के सभी प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। बाहर से आने वाले हर संदिग्ध व अराजक तत्व पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
वर्ष 2016 में दो पक्षों के बीच मारपीट व तोड़फोड़ की घटना से कई दिनों तक रहा था तनाव
वर्ष 2016 में लकड़ी पड़ाव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट व तोड़फोड के बाद काफी समय तक कोटद्वार में तनाव का माहौल रहा था। इसके बाद जिला पुलिस प्रशासन ने कोटद्वार की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां अपर पुलिस अधीक्षक का पद सृजित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके बाद कोटद्वार में एएसपी की तैनाती हुई। वर्ष 2016 की उक्त घटना के बाद से पुलिस प्रशासन यहां अलर्ट मोड पर रहता है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व चौकसी में यहां कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता।