{"_id":"673e15c4308e57a9030c4010","slug":"pokhada-block-team-won-handball-competition-by-defeating-kotdwar-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-552370-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार को हराकर पोखड़ा ब्लॉक की टीम ने जीती हैंडबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार को हराकर पोखड़ा ब्लॉक की टीम ने जीती हैंडबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। युवा कल्याण विभाग की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन बुधवार को अंडर-14 बालिका वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें पोखड़ा ब्लॉक की टीम विजयी रही।
फाइनल मैच पोखड़ा व कोटद्वार की टीमों के बीच हुआ। पोखड़ा की ओर से राधिका ने तीन, तनीषा ने दो और अंशिका ने एक गोल किया। कोटद्वार की ओर से अलीना, जया और फरीन ने एक-एक गोल किया। इस प्रकार पोखड़ा ब्लॉक की टीम ने 6-3 के अंतर से प्रतियोगिता अपने नाम की।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बीईओ दुगड्डा के प्रतिनिधि जीआईसी कोटद्वार के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलों पर ध्यान देना भी जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता डबल सिंह रावत, नरेश देवरानी, स्टेडियम के प्रभारी श्याम सिंह डांगी, जिला खेल प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे। संचालन जीआईसी मटियाली के वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक धीरेंद्र सिंह रावत ने किया।