फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Poets welcomed the new year through compositions

Kotdwar News: कवियों ने रचनाओं के माध्यम से किया नूतन वर्ष का अभिनंदन

Sun, 29 Dec 2024 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Poets welcomed the new year through compositions

विज्ञापन
कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित गढ़वाली, हिंदी काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नववर्ष का अभिनंदन किया।

देवी मंदिर स्थित एक होटल में आयोजित काव्य गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि साहित्यांचल व नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी ने किया। विचार मंच के महासचिव जनार्दन प्रसाद ध्यानी ने संगठन की वार्षिक रिपोर्ट और सामाजिक कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। काव्य गोष्ठी की शुरुआत दिनेश ध्यानी ने अपनी गढ़वाली काव्य रचना सरस्वती वंदना से की। ललन बुड़ाकोटी ने गजल के माध्यम से नौकरशाही पर तंज कसे। राजेंद्र वर्मा ने काव्यपाठ के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पातीराम ध्यानी ने काव्यापाठ किया। सेवानिवृत्त रेंजर आरपी पंत ने वनों की सुरक्षा पर काव्य पाठ किया। शंकर दत्त गौड़ ने गौं मा रैंदा, क्य भलु छायो कविता के माध्यम से पहाड़ की पीड़ा को बयां किया। शिव प्रकाश कुकरेती ने नूतन वर्ष अभिनंदन पाठ किया। जनार्दन ध्यानी ने सात वचन नववर्ष के कविता सुनाई। विजय लखेड़ा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कविता पाठ किया। विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी की अध्यक्षता में आयोजित काव्य गोष्ठी में दिनेश चंद्र ध्यानी, रमेश चंद्र घिल्डियाल, नरेंद्र सिंह रावत, प्रभाकर ध्यानी, सेवानिवृत्त कैप्टन श्रीकांत नौगाईं, विद्या नवानी, इंद्रमणि देवरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed