फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   PM Housing projects stalled due to non-receipt of second installment, anger mounts

Kotdwar News: दूसरी किस्त न मिलने से नहीं बन पाए पीएम आवास, रोष

Fri, 24 Apr 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 24 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
PM Housing projects stalled due to non-receipt of second installment, anger mounts
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व लाभार्थियों ने पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने इस संबंध में नगर आयुक्त पीएल शाह को ज्ञापन सौंपा है। पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद सीता देवी व पूर्व प्रधान कृष्ण चंद खंतवाल ने ज्ञापन में कहा कि 2022-23 में क्षेत्र के कई लाभार्थियों के आवास योजना में स्वीकृत हुए थे। मार्च, 2025 में प्रथम किस्त के रूप में 20,000 रुपये की धनराशि लाभार्थी की खाते में आई। कहा कि उसके बाद कई लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त नहीं पहुंची। कहा कि 2019-20 में स्वीकृत पीएम आवास योजना में कुछ लाभार्थियों को तीन से पांच साल बाद भी अंतिम किस्त नहीं मिली है। उन्होंने आवास का निर्माण कार्य पूरा करा लिया है और जियो टैगिंग भी हो चुकी है। कहा कि जिन लाभार्थियों ने समूह से लोन लेकर अपना आशियाना बनाया, अंतिम किस्त न मिलने से वह अपने कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं। कहा कि जिन लोगों ने 2.0 में नए आवेदन किए हैं उनका सर्वे करवा कर उन्हें भी इस योजना से लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि जिन लाभार्थियों को प्रथम किस्त मिली है वह 30 वर्ग मीटर के अंदर अपने आवास की नींव बनवा लें। इसमें दो कमरे, रसोईघर, शौचालय बनाना अनिवार्य है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शासन से धनराशि प्राप्त होने के बाद सभी के खाते में पीएम आवास की किस्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed