{"_id":"5f0dc4fc8ebc3e6360136f78","slug":"plants-planted-in-various-schools-under-harela-festival-kotdwar-news-drn3499917115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला पर्व के तहत विभिन्न स्कूलों में रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला पर्व के तहत विभिन्न स्कूलों में रोपे पौधे
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में हरेला पर्व का शुभारंभ करती प्राचार्य जानकी पंवार?
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरेला पर्व के तहत विभिन्न विद्यालयों में पौधे रोपे गए। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेट्स ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हरेला पर्व का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने पौधा रोपकर किया। उन्होंने कहा कि हमें पौधे लगाने के साथ ही इनके संरक्षण के लिए भी प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने पौधे रोपे। कार्यक्रम में एनसीसी की प्रभारी डा. तनु मित्तल, डा. महंत मौर्य, डा. अभिषेक गोयल, डा. स्मिता बडोला, कैडेट्स मयंक, प्रवेश, सौरभ, ज्योति मौजूद रहे। दूसरी ओर मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज में एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पौड़ी विभाग प्रचारक चंद्रशेखर ने पौधा रोपा। कहा कि हर व्यक्ति को अपनी खुशियों की स्मृति में एक-एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रचारक पारस, नगर प्रचारक अभिषेक प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी आदि मौजूद रहे। उधर, जीजीआईसी कोटद्वार में एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने पौधा रोपा। कार्यक्रम में विमला तड़ियाल, निरूपमा बिष्ट, सुमनलता रावत, सुधा रावत, चंद्रप्रभा जोशी, विमला टम्टा मौजूद रहे।
400 बीज बम फेंके
नई टिहरी। पौखाल महाविद्यालय के एनएसएस इकाई की पहल पर प्राचार्य प्रो. एएन सिंह ने पौधा रोपा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. संदीप कुमार सिंह, डा. संजीव प्रसाद भट्ट, डा. बीआर भद्री, डा. मीनाक्षी वर्मा, डा. अरूंधति शाह आदि उपस्थित रहे।
लंबगांव (टिहरी) में जीआईसी गालूड़ीधार के शिक्षकों और अभिभावकों ने स्कूल परिसर में 20 फलदार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह बुटोला ने हरेला का शुभारंभ किया। कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है। विज्ञान शिक्षक नरेश बिजल्वाण की ओर से तैयार किए गए 400 बीज बम को कॉलेज परिसर और निकटवर्ती क्षेत्रों में फेंका गया। इस मौके शंभूनाथ पांडेय, रमाकांत शर्मा, सोहनलाल शाह, रमेश चौहान, चंचलमिण थपलियाल, मनीष गुसाईं, गिरिराज गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोपेश्वर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोठियालसैंण स्थित भाजपा जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष दीपक भट्ट, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी, अमित कुमार, संजय कुमार, प्रशांत सजवाण, अक्षांश सजवाण आदि मौजूद रहे। संवाद