फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Plan damaged, how irrigation

योजना क्षतिग्रस्त, कैसे हो सिंचाई

Sun, 08 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 08 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन

रिखणीखाल विकास खंड के मेलधार ग्राम पंचायत में 2005-06 में बनी लघु सिंचाई विभाग की सिंचाई योजना विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते ठप पड़ी है। सिंचाई योजना का लाभ न मिलने से गांव में खेती बंजर पड़ गई है।

विज्ञापन


हाल यह है कि योजना के तहत बने हौज, पाइप लाइनें और गूल बदहाल पड़ी हैं। हाल में यहां लगे पाइपलाइन भी लोग निकालकर ले गए हैं। ग्रामीणों की ओर से योजना की मरम्मत कर इसे पुन: चालू किए जाने की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की उदासीनता सरकारी योजनाओं और ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। मेलधार ग्राम पंचायत के सिद्धपुर लमधार तोक में वर्ष 2005-06 में बनी लघु सिंचाई विभाग की योजना इसका एक उदाहरण है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के प्रारंभ में ग्रामीणों को अच्छा लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने सिंचाई योजना का लाभ उठाते हुए अच्छी खेती की। वर्ष 2010 में आपदा के चलते योजना को क्षति हुई तो विभाग ने इसकी मरम्मत कराकर योजना को किसी तरह शुरू कराया। वर्ष 2014 में अतिवृष्टि की चपेट में आने से योजना ठप पड़ी है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने योजना की सुध तक नहीं ली। योजना से लाभान्वित करीब तीस बीघा क्षेत्र बंजर होने के कगार पर है।

पूर्व प्रधान मोहन लाल मैंदोला ने बताया कि योजना के तहत लमधार में हौज, पाइपलाइन और गूल का निर्माण किया गया था, लेकिन कुछ दिन पूर्व कुछ लोग इसके पाइप भी उखाड़कर ले जा चुके हैं। ग्राम प्रधान आशा देवी की ओर से मामले की तहरीर रिखणीखाल थाने में की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण यतेंद्र देवरानी ने विभाग से योजना को फिर से शुरू कराने की मांग की है।


लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नत्थू सिंह का कहना कि उक्त योजना की जानकारी उन्हें नहीं है। इस बीच ग्रामीणों ने भी योजना के बारे में नहीं बताया। ग्राम पंचायत से प्रस्ताव मिलेगा तो योजना को प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत रख लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed