{"_id":"571ccc2a4f1c1b946c8b466d","slug":"pipe-laying-work-left-unfinished-jam-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरा छोड़ा पाइप बिछाने का काम, जाम की समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा छोड़ा पाइप बिछाने का काम, जाम की समस्या
अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Sun, 24 Apr 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
डीरेका परिसर का डीजल युक्त गंदा पानी पाइप लाइन के सहारे सीधे सुंदरपुर के पास असि नदी में बहाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीबी सहायतित नगर पेयजल योजना पुनर्गठन कार्य को नगर पंचायत की ओर से रुकवाए जाने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति खराब हो गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई कार्य के अधूरा छूटने से बार-बार जाम लग जाता है। वहीं काम रुकने से जून माह तक पेयजल योजना से पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद कम हो गई है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि एडीबी लगभग ढाई करोड़ की लागत से पेयजल योजना पुनर्गठन कार्य कर रही है। पिछले दो माह से कार्यदायी संस्था दीवानीगाड़ और रदीगाड़ पेयजल स्रोत से पाइल लाइन बिछाने का कार्य कर रही है। वर्तमान मेें पाइप लाइन लगभग आधी बिछ चुकी है। पिछले 15 दिन से शहर क्षेत्र में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में कार्य चल रहा था लेकिन अचानक दो दिन पूर्व नगर पंचायत ने काम रुकवा दिया। इसके चलते कार्यदायी संस्था ने कार्य अधूरा छोड़ दिया है।
विज्ञापन
ठीक बस स्टेशन में कार्य अधूरा छूटने से जाम लग रहा है। ठेकेदार के साइट इंचार्ज का कहना है कि उनकी ओर से रात्रि में कार्य कराया जा रहा था। खुदाई और पाइप दबान का कार्य साथ में चल रहा था। नगर पंचायत ने यह कहकर काम रुकवा दिया है कि बिना एनओसी के काम नहीं करवा सकते हैं। जबकि संस्था ने राजमार्ग पर कार्य कराने के लिए लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड से एनओसी ली हुई है। बाजार में सिर्फ दो दिन का काम शेष रह गया था।
विज्ञापन
सभासद विद्यार्थी पालीवाल और सुदर्शन असवाल ने इस पर रोष जताते हुए कहा कि अब एनओसी की बात की जा रही है। जब काम शुरू हुआ था तो एनओसी नहीं मांगी गई। विकास कार्य मे अड़ंगा लगाया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनोद लाल का कहना है की एडीबी ने कार्य करवाने की एनओसी नहीं ली है। बिना एनओसी शहर में कार्य नहीं कराया जा सकता है।