फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Phad Theli vendors will keep verification card and registration around their neck.

Kotdwar News: सत्यापन कार्ड व पंजीकरण गले में डालकर रखेंगे फड़ ठेली वाले

Thu, 12 Dec 2024 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Phad Theli vendors will keep verification card and registration around their neck.

विज्ञापन
कोटद्वार। बाहरी क्षेत्रों से कोटद्वार में आकर कामकाज करने वालों का पुलिस सत्यापन जरूरी है। बगैर पुलिस सत्यापन और नगर निगम के पंजीकरण के फड़ व ठेली वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चंद्रमोहन सिंह ने शहर में पुलिस सत्यापन का निरीक्षण किया। उन्होंने फल और ठेले वालों को नगर निगम का पंजीकरण व पुलिस का सत्यापन कार्ड गले में टांग कर रखने के निर्देश दिए।

एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने कोटद्वार की प्रमुख सड़कों पर उतरकर फड़ और ठेले लगाकर कामकाज करने वालों के सत्यापन की स्थिति देखी। पुलिस रिकॉर्ड में सत्यापन तो मिला, लेकिन कई कारोबारियों के पास नगर निगम द्वारा जारी पंजीकरण कार्ड नहीं मिले। एएसपी ने स्पष्ट किया कि वे पुलिस सत्यापन के साथ साथ नगर निगम में अपना पंजीकरण जरूर कराएं। पंजीकरण कराने पर नगर निगम से जारी किए जाने वाला कार्ड गले में डालकर रखें, ताकि वे पहचाने जा सकें। कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से कामकाज के लिए कोटद्वार में आकर फड़ व ठेले लगाने वालों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि से सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, नगर निगम क्षेत्र में काम करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पंजीकरण व लाइसेंस स्वीकृति को अनिवार्य किया है, लेकिन अनेकों कारोबारी बगैर लाइसेंस ही दुकानों के बाहर फड़ और ठेले लगाकर काम कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कई बार अस्थायी अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम द्वारा चलाए गए अभियान का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed