फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Performed against the Government of Kerala.

केरल सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 29 May 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Mon, 29 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Performed against the Government of Kerala.
कोटद्वार के झंडाचौक में कांग्रेस का पुतला फूंकते युवामोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

केरल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गोवंश की हत्या करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और विश्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार के झंडाचौक में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस हरकत से देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। दोषियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।                   

विज्ञापन

सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां से वे कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झंडाचौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि केरल में जिस तरह प्रतिबंधित पशु की सार्वजनिक रूप से हत्या की गई है, वह घोर निंदनीय है।
विज्ञापन


पुतला दहन करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज कुंडलिया, जीतेंद्र सिंह चौहान, आशुतोष तिवारी, सुशील डोबरियाल, शांतनु रावत, संजय चौहान, सतीश गौड़, राजीव डबराल, गौरव गोदियाल, अमित केष्टवाल, रमन तोमर, दीपक नेगी, विशाल चौहान, अमन बुड़ाकोटी, प्रदीप जखमोला, शिव सिंह चौहान, अमन बुड़ाकोटी, सुमित देवलियाल, मो. कासीफ, गजेंद्र धस्माना आदि मौजूद थे।                   
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने केरल की घटना को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। इस मौके पर हिंदू संगठनों ने केरल सरकार और कांग्रेस का पुतला दहन फूंका। इस मौके पर गोरक्षा प्रमुख सोम नैथानी, अध्यक्ष संदीप डबराल, मंत्री मनमोहन जुयाल, सतेंद्र रावत, राजेंद्र सिंह अमित शर्मा, देवेंद्र कुमार सूरी, संजय गोदियाल, सुमित सिंघल, बजरंग दल संयोजक लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुलदीप चौहान, मनोज कंडारी, अभिषेक जैन, जितेंद्र व दीवान आदि थे।            
            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed