फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Performance of employees of Energy Corporation for old pension

पुरानी पेंशन के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का प्रदर्शन

Wed, 22 Sep 2021 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Performance of employees of Energy Corporation for old pension
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने समेत 14 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए विद्युत वितरण खंड कोटद्वार कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो मोर्चा छह अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के एक माह बाद भी मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मोर्चा को पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो 6 अक्तूबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, ऊर्जा के तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कार्मिकों को हाईकोर्ट नैनीताल एवं औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी के निर्णयानुसार नियमित करने और नियमितीकरण होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन देने, तीनों निगमों में निजीकरण पर रोक लगाकर अभियंता, अवर अभियंता एवं लेखा संवर्ग के कार्मिकों की नियमित भर्ती करने, उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मियों को वर्ष में दो बार महंगाई भत्ता और रात्रि पालि भत्ता देने आदि की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में प्रशांत जुयाल, जसबीर सिंह चौहान, सौरभ तिवाड़ी, सचिन कुमार, रवि अरोड़ा, रश्मि केडियाल, वर्षिका जदली, शैलेंद्र बिष्ट, खंडीय सचिव मनोज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed