फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People violating the Corona curfew in search of water

पानी की तलाश में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे लोग

Sun, 09 May 2021 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
People violating the Corona curfew in search of water
ट्यूबवेल फूंकने और सैकड़ों की आबादी के लिए मात्र एक टैंकर पानी भेजे जाने से परेशान उदयरामपुर के लोग कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर मजबूर है। लोग घरों से बाहर पानी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के उदयरामपुर में स्थापित ट्यूबवेल से उदयरामपुर के अलावा निकटवर्ती अनेक क्षेत्रों सैकड़ों की आबादी में पेयजल आपूर्ति की जाती है। चार दिन पूर्व ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप है। जिस कारण लोग भीषण गर्मी में पेयजल किल्लत से परेशान हैं। विभाग की ओर से सैकड़ों की आबादी में एक मात्र पानी का टैंकर भेजकर खाना पूर्ति की जा रही है। जिस कारण टैंकर में पानी भरने को लेकर लोग भीड़ लगा रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए दोपहर 12 बजे के बाद पूर्ण रूप से लॉकडाउन किया गया है, लेकिन, घर में पानी नहीं होने से लोग पानी की तलाश में नियमों का उल्लंघन करने पर मजबूर हैं। स्थानीय नागरिक राजेंद्र प्रसाद, राजेश्वरी देवी, आकाश नेगी, आशुतोष बुडाकोटी ने कहा कि जलसंस्थान ट्यूबवेल की देखभाल नहीं करता है, जिस कारण आए दिन ट्यूबवेल खराब हो जाता है। कहा कि विभाग न तो ट्यूबवेल की समय पर मरम्मत कर रहा है और न ही पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था कर रहा है। उधर, जलसंस्थान की अवर अभियंता प्रीति ने कहा कि ट्यूबवेल सिंचाई विभाग का है, विभाग को ट्यूबवेल की शीघ्र मरम्मत के लिए कहा गया है। लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed