फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People upset due to smoke rising from the trenching ground

ट्रंचिंग ग्राउंड से उठ रहे धुएं से लोग परेशान

Sat, 23 Apr 2022 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
People upset due to smoke rising from the trenching ground
नगर निगम के झूलाबस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में एनजीटी की फटकार के बाद भले ही शहरवासियों को पुराने कूड़े के ढेर से निजात मिल गई है, लेकिन नए क्षेत्रों से हो रहे कूड़ा उठान ने एक बार फिर कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। वहीं हल्दूखाता में आवंटित नए ट्रंचिंग ग्राउंड के भूमि हस्तांतरण में अभी कई पेच फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि वह कई बार कूड़े की दुर्गंध से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए हल्दूखाता में भूमि स्वीकृत होने के बाद भी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। जिससे झूलाबस्ती, गाड़ीघाट के साथ ही खोह नदी के पार वाले इलाके रतनपुर, कुंभीचौड़ के ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी दीपक पांडे, महेंद्र पाल सिंह, विनीता मैंदोला, बसंती कुकरेती का कहना है कि गर्मियों में क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो जाता है। नगर पालिका के समय का डंप कूड़ा अब भी पूरी तरह से निस्तारित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

झूलाबस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में लग रही आग को देखते हुए वहां पानी के दो टैंकरों की व्यवस्था की गई है। ताकि स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत न हो। हल्दूखाता में आवंटित वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केएस नेगी, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed