{"_id":"5d39ae278ebc3e6d0e206b0d","slug":"people-trying-to-snatch-the-chain-the-people-dashed-fired-hard-kotdwar-news-drn3140918177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन झपटने का प्रयास कर रहे युवक को लोगों ने दबोचा, जमकर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन झपटने का प्रयास कर रहे युवक को लोगों ने दबोचा, जमकर की धुनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-16 सिताबपुर में एक महिला की की चेन खींचने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने धर दबोचा। चेन स्नेचर की धुनाई कर उसे थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस छेड़छाड़ का मामला बता रही है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया।
सिताबपुर निवासी निशा गुसाईं बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे दूध लेने जा रही थी। इस दौरान एक युवक ने उससे चेन झपटने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग घरों से बाहर निकले और युवक का पीछा करते हुए नीलकंठ कालोनी बालासौड़ के समीप उसे दबोच लिया। जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। क्षेत्रीय पार्षद गायत्री भट्ट, सुनीता देवी, अनीता नेगी, शकुंतला नेगी, विजयलक्ष्मी रावत, सरिता रावत, सरला रावत, कुसुम गुसाईं आदि ने बताया कि आरोपी कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है और रात को लोगों की खिड़कियों में भी ताकाझांकी कर रहा था। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपी शुभम कुमार निवासी बड़ोला गली नजीबाबाद रोड को सिताबपुर की महिलाएं पकड़कर थाने लाई थी। तलाशी में उसके पास अवैध चाकू बरामद हुआ है। मामला चेन स्नेचिंग का नहीं बल्कि छेड़खानी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।