फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People took advantage of exemption in lockdown

लॉकडाडन में छूट का लोगों ने उठाया फायदा, जमकर की खरीददारी

Fri, 27 Mar 2020 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
People took advantage of exemption in lockdown
कोटद्वार/लैंसडौन। 21 दिन के लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक बाजार खुले रहे। इस दौरान लोगों ने खाद्यान्न, सब्जी और फल की खूब खरीदारी की। स्थानीय प्रशासन ने दुकानों में अनावश्यक भीड़ न करने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की। दुकानों में राशन की कमी के कारण लोगों को पूरा सामान नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सरकार ने छूट का समय सुबह 10 बजे से बढ़ाकर दोपहर एक बजे करने की घोषणा की। साथ ही दोपहिया वाहन के संचालन की अनुमति भी प्रदान की। सरकार की घोषणा के बाद सुबह से ही लोग अपने वाहनों से बाजार पहुंचने लगे। इस दौरान लोगों ने गोखले मार्ग, बद्रीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग, आमपड़ाव में फुटकर व्यापारियों से जहां आटा, चावल, दालें, तेल समेत अन्य राशन खरीदा, वहीं गाड़ीपड़ाव, गोखले मार्ग पर लोगों ने सब्जियां और फल खरीदे। मेडिकल स्टोरों पर भी दवाइयां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह आठ से 10 बजे तक बाजार में खासी भीड़ लगी रही। 10 बजे से बारिश शुरू होने के बाद लोग वापस अपने घरों को लौटने लगे। दुकानों में गोखले मार्ग पर भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सभी गलियों में बैरिकेडिंग की गई, वहीं गोखले मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही को भी बंद किया गया। कोतवाल, एएसपी, एसडीएम की गाड़ियां नगर में घूमती रहीं। शुक्रवार को भी लोगों को दुकानों में आटा कम ही मिल पाया। उधर, लैंसडौन में कोराना संकट से बचाव के लिए लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को आवश्यक सेवाओं की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ काफी कम रही। लॉकडाउन में छूट की अवधि बढ़ने से लोगों को राहत मिली। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल के दिशा-निर्देश पर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक कर्णवाल ने क्षेत्र की खाद्य आपूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

बेवजह घूम रहे दो वाहनों के खिलाफ जुर्माना
लैंसडौन। पुलिस ने बेवजह सड़कों पर दौड़ रहे दो वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर एमवी एक्ट के तहत जुर्माना लगाया है। कोतवाल एसएन गैरोला ने बताया कि बाजार में बेवजह सड़कों पर दौड़ रहे दो वाहन चालकों को रोककर उनका एमवी एक्ट के तहत जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed