फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People's uproar against liquor contracts

शराब के ठेकों के विरोध में लोगों का हंगामा

Thu, 18 Nov 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
People's uproar against liquor contracts
तेलीपाड़ा गांव में शराब की दुकानों के सामने हंगामा काटते लोग। - फोटो : KOTDWAR
शहर से सटे यूपी के तेलीपाड़ा गांव में बिना भूस्वामी की इजाजत के चल रहे शराब के तीन ठेकों पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने तीनों ठेकों को जबरन बंद कराकर कर्मचारियों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने ठेका संचालक को पांच दिन के अंदर सामान समेटने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही छठे दिन जेसीबी लाकर दुकान को ध्वस्त कर शराब नष्ट करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीण संतोषी माता मंदिर के सामने चल रहे तीनों ठेकों पर पहुंच गए। उन्होंने भूस्वामी की की इजाजत से बिना खोले गए ठेकों का विरोध किया। इस बीच ठेके के कर्मचारियों और लोगों के बीच तीखी बहस हुई। लेकिन, लोगों के आक्रोश के सामने ठेका कर्मचारियों की एक नहीं चली। लोगों ने शराब की तीनों दुकानों को जबरन बंद कराकर कर्मचारियों को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश गौड़ ने कहा कि चार वर्ष पूर्व कोर्ट के आदेश पर शराब की दुकानों को हाईवे से हटाया गया था। तभी से यह तीनों ठेके बिना भू्स्वामी भगवंत शर्मा की इजाजत के बिना तेलीपाड़ा में संचालित किए जा रहे थे। इससे तेलीपाड़ा गांव का माहौल खराब हो रहा है। भूस्वामी की इजाजत होने की संभावना में लोग इनका विरोध नहीं कर रहे थे। लेकिन, दो दिन पूर्व भूस्वामी भगवंत शर्मा ने लोगों को बताया कि उनकी जमीन पर बिना इजाजत ठेकों का संचालन हो रहा है। इस पर शराब की दुकानों से परेशान लोग भड़क गए। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान सूरजभान सिंह के नेतृत्व में सभी लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और ठेकों को जबरन बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि शराब संचालक को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर वह पांच दिन के अंदर दुकान का स्टॉक खाली नहीं करते तो छठे दिन जेसीबी लाकर दुकान को ध्वस्त करते हुए सामान नष्ट कर दिया जाएगा। इसकी सूचना नगीना पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सूरजभान सिंह, मेहरबान सिंह, मतवर सिंह, मुकेश गौड़, संगीता नेेगी, मंजू रावत, भूपेंद्र रावत, रजनी कंडवाल, बबीता रावत, शोभा रावत, सरोजनी नेगी, अरुण कौशिक, यशपाल सिंह भंडारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed