फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People's ruckus in Dugadda Vaccination Center

दुगड्डा वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों का हंगामा

Sat, 10 Jul 2021 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
People's ruckus in Dugadda Vaccination Center
जीआईसी दुगड्डा में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को लाइन में लगाने और सूची बनाने के बाद भी टीका नहीं लगाने पर लोग भड़क गए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों पर टीकाकरण में पारदर्शिता नहीं अपनाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए और बिना टीका लगवाए ही लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार को दुगड्डा के टीकाकरण केंद्र में 45 प्लस का टीकाकरण किया जाना था। लोग सुबह से ही लाइन में लग गए। इसके लिए लोगों की बाकायदा लिस्ट बनाई गई, लेकिन जैसे ही वैक्सीन लगाने का समय आय, वैक्सीन समाप्त होने की घोषणा कर दी गई। इसपर लोग भड़क गए। टीका लगाने के लिए पहुंचे हरेंद्र रावत, चंद्रमोहन सिंह, सुषमा, रेखा ने बताया कि 45 प्लस के वैक्सीनेशन के लिए सुबह से लोग जीआईसी में आने शुरू हो गए थे लेकिन कर्मचारियों ने लिस्ट के अनुसार वैक्सीन नहीं लगाई। इसका विरोध करने पर भी कर्मचारी नहीं माने और कुछ देर बाद वैक्सीन समाप्त होने की घोषणा कर दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीनेशन में पारदर्शिता बरतने, राजनीतिक दबाव में कार्य नहीं करने, पुलिस की तैनाती करने और वैक्सीनेशन सेंटर में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित करने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल का कहना है कि टीकाकरण में पारदर्शिता के निर्देश जारी किए गए हैं। 45 प्लस वैक्सीनेशन के लिए स्थानीय लोगों को प्रथम वरीयता दी जाएगी। 18 प्लस के लिए 80 फीसदी ऑफलाइन और सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए 20 फीसदी ऑनलाइन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed