फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People returned to the team that arrived for parking survey

पार्किंग सर्वे के लिए पहुंची टीम को लोगों ने लौटाया

Wed, 08 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
People returned to the team that arrived for parking survey
ैंसडौन में अधिकारियों के समक्ष चिल्ड्रन पार्क में पार्किंग बनाने का विरोध जताते लोग। - फोटो : KOTDWAR
छावनी नगर में राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित दो तल वाली पार्किंग का निर्माण कार्य जनता के विरोध के कारण आगे नहीं बढ़ सका। पार्किंग के सर्वे के लिए पहुंची कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अधिकारियों को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। लोगों ने चिल्ड्रन पार्क के जगह पार्किंग निर्माण का विरोध जताते हुए अधिकारियों को निर्माण स्थल से लौटा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पेयजल निगम की टीम ने लैंसडौन स्थित प्रस्तावित पार्किंग स्थल पहुंच कर पार्किंग के लिए स्थल की पैमाईश करनी शुरू की तो लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चिल्ड्रन पार्क वाली जगह पर पार्किंग बनाने का विरोध शुरू कर दिया। जन विरोध और आक्रोश को देखते हुए कार्यदायी संस्था को पैमाईश व सर्वे काम रोकना पड़ा। पार्किंग का विरोध कर रहे प्रशांत नेगी, गंगा जुयाल, कर्नल वाईएस राना (रि.), गंभीर सिंह रावत, रोशन शाह, अनूप कन्नौजिया, भावना वर्मा, उमा रावत का कहना है कि चिल्ड्रन पार्क को तोड़ कर इस जगह पर पार्किंग निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। छावनी परिषद के एई विजय सिंह राना ने बताया कि अभी तक छावनी परिषद की ओर से शासन को पार्किंग निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

कोट
शासन की ओर से पार्किंग के लिए करोड़ 54 लाख की राशि की मंजूरी दी गई है। प्रस्तावित डीपीआर में भूतल पर 19 वाहनों और प्रथम तल पर 20 वाहनों की पार्किंग होनी है, जिसके तहत निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। - अरविंद सुंडली, सहायक अभियंता पेयजल निगम पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्ष पहले की थी घोषणा
तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने चार साल पूर्व छावनी नगर में बढ़ते पर्यटन के दृष्टिगत पांच करोड़ की लागत से छावनी नगर में पार्किंग निर्माण की घोषणा की थी। इसके लिए शासन की ओर से छावनी परिषद को पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में छावनी परिषद ने सूबेदार मोहल्ला में पार्किंग निर्माण की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed