फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sitting on the floor, DM listened to the problems of the villagers of Umraila.

Kotdwar News: फर्श पर बैठ डीएम ने सुनीं उमरैला के ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 19 Oct 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 19 Oct 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Sitting on the floor, DM listened to the problems of the villagers of Umraila.
दुगड्डा (कोटद्वार)। डीएम ने दुगड्डा ब्लॉक के उमरैला गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पंचायत घर में आयोजित बैठक में डीएम फर्श पर बैठकर ग्रामीणों से रूबरू हुईं। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली, पेयजल संकट, पैदल रास्ते के निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में द्वार स्थापित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


डीएम स्वाति एस भदौरिया रविवार शाम एसडीएम संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया समेत अन्य अधिकारियों के साथ गांव पहुंचीं। ग्राम प्रधान संगीता देवी ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐता-उमरैला-चरेख मोटर मार्ग पर कुछ माह पहले हुआ डामरीकरण कई जगह उखड़ चुका है। सड़क पर नालियां नहीं होने से बारिश का पानी जमा होता है। ऐता पुल से चरेख तक झाड़ियों के कारण दुर्घटनाओं और वन्यजीवों का खतरा बना हुआ है। मल्ला उमरैला में हाथियों से हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

महरगांव के गिरीश चंद्र गौड़ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव में पक्का पैदल रास्ता बनाने और ऐता पुल के पास स्मृति द्वार स्थापित करने की मांग की। बूंगधार के ग्रामीणों ने कच्ची सड़क पर डामरीकरण और सड़क किनारे मलबा डालने पर रोक लगाने की मांग रखी। भारत सिंह ने उमरैला मल्ला तक पेयजल पहुंचाने की बात कही। इंदु देवी ने बताया कि जुलाई 2022 में वन्यजीव ने उनकी गाय को मार दिया था, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों से वाहन चालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने की शिकायत भी की। इस पर डीएम ने आरटीओ को कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से चयनित दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी और कान की मशीन वितरित की गईं। डीएम ने सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य शिविर लगाने की जानकारी दी। उन्होंने एसडीएम संदीप कुमार और बीडीओ बीडी रतूड़ी को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed