फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People protested against shifting Charak Ayurvedic Research Institute

चरक आयुर्वेदिक शोध संस्थान शिफ्ट करने के विरोध में उतरे लोग

Tue, 17 Aug 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
People protested against shifting Charak Ayurvedic Research Institute
दुगड्डा ब्लाक प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर चरक अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदिक शोध संस्थान को अन्यत्र शिफ्ट करने का आरोप लगाते हुए घाड़ क्षेत्र के लोगों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदिक शोध संस्थान को चरेख में स्थापित करने की मांग की। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक प्रमुख दुगड्डा रुचि कैंत्यूरा घाड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ कोटद्वार तहसील पहुंची। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि दुगड्डा ब्लाक के चरेख में चरक ऋषि की तपस्थली थी, इसी के कारण लंबे समय से यहां पर चरक अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदिक शोध संस्थान खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में उक्त शोध संस्थान को अन्यत्र शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि उक्त संस्थान के चरेख में खुलने से घाड़ क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, लेकिन सरकार जनविरोधी कार्य कर क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कनिष्ठ उपप्रमुख अशोक रावत, दुगड्डा ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष सरदार सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह, कुंदन सिंह, अजयपाल सिंह रावत, रमेश भंडारी, मातबर सिंह बिष्ट, संगीता बिष्ट, अरुण सिंह, प्रधान दीपक सिंह, दीपा देवी, शीतल नेगी, योगेंद्र नेेगी और भारती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed