{"_id":"57c31bed4f1c1b4a38d506fd","slug":"people-on-the-raging-water-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से पानी न आने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से पानी न आने पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आमपड़ाव वार्ड नंबर दस में पिछले दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र नियमित आपूर्ति न किए जाने पर अधिशासी अधिकारी कार्यालय में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
रविवार को जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वार्ड नंबर दस के लोगों ने कहा कि क्षेत्र में डिग्री कॉलेज रोड के सामने बने ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है, जो बार-बार खराब हो जाता है। इसके कारण लोगों को हफ्तों तक पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
वर्तमान में पिछले दो दिन से ट्यूबवेल फुंका हुआ है। जल संस्थान के अधिकारियों से लगातार शिकायत करने के बाद रविवार सुबह पानी का एक टैंकर भिजवाया गया, लेकिन उससे सभी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। सबसे अधिक पशुओं के लिए पानी का इंतजाम करने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
लोगों ने जल संस्थान पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए ट्यूबवेल में नई मोटर लगाने की मांग की। इस मौके पर नरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश सिंह, चंदन सिंह, विनोद कुमार, शांति देवी, रीना देवी व रेखा देवी आदि मौजूद थे।
उधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता बीआर चौधरी ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी, जिसकी मरम्मत के लिए काम शुरू हो चुका है। शीघ्र ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा।