फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People of 18 villages are yearning for gas cylinders

Kotdwar News: गैस सिलिंडर को तरस रहे 18 गांवों के लोग

Sat, 28 Dec 2024 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
People of 18 villages are yearning for gas cylinders

विज्ञापन
बीरोंखाल। पिछले कई दिनों से क्षेत्र के 18 गांवों के कई परिवारों को कुकिंग गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। शीत और वर्षा के दौरान गैस की किल्लत झेल रहे इन परिवारों के सब्र का बांध अब टूटता दिख रहा है। इसकी शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी से की गई है।ब्लॉक बीरोंखाल के मैठाणाघाट बाजार, कोठिला, सिरोली, कोलरी और तलाई समेत क्षेत्र के 18 गावों को एक महीने से ज्यादा समय से इंडेन गैस सिलिंडर नहीं मिला है। शुरुआती कुछ दिन तो पड़ोसी की मदद से अथवा कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था जुटाकर काम चला लिया गया, लेकिन लगातार सिलिंडर नहीं मिलने से अब समस्या विकट हो चुकी है। उपभोक्ता एक महीने से धुमाकोट में संचालित गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।




उपभोक्ताओं का कहना है कि धुमाकोट में कामाक्षी इंडियन गैस संस्थान पर कई बार संपर्क करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। ग्राम सभा घोड़ियाना के पूर्व प्रधान चंद्र सिंह, मुकेश सिंह, संगीता देवी, शांति देवी, अजय सिंह, दीप सिंह, कांति देवी का कहना है कि उन्हें ऊंचे दामों पर पांच से 12 किमी दूर से सिलिंडर लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जल्दी ही सिलिंडर नहीं मिला तो उन्हें गैस कनेक्शन दूसरी कंपनी में मर्ज कराने के लिए विवश होना पड़ेगा। नैनीडांडा के खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अचल गुप्ता ने बताया कि तीन दिन के भीतर व्यवस्था सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed