फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People disturbed by contaminated drinking water surrounded the officer

दूषित पेयजल से परेशान लोगों ने किया अधिकारी का घेराव

Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
People disturbed by contaminated drinking water surrounded the officer
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाहीपूर्ण कार्यप्रणाली के चलते सनेह क्षेत्र की चार कॉलोनियों के लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। एक महीने से दूषित पेयजल की आपूर्ति से परेशान लोगों ने दूषित पानी के साथ जलसंस्थान के अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने खरी खोटी सुनाते हुए उनकी समस्या के समाधान की मांग की। ऐसा नहीं होने पर तहसील में विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समाजसेवी मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में सनेह क्षेत्र के जीतपुर, बिशनपुर, नाथूपुर और कुंभीचौड़ के लोग जलसंस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारियों को उनके घरों में आ रहे दूषित पानी की बोतल लाकर दिखाया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि वे पिछले एक महीने से नलों में आ रहे गंदे पानी से परेशान हैं। पानी के साथ कीड़े और गंदगी की सप्लाई की जा रही है। इसके कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोग पीने के लिए अन्य क्षेत्रों से पानी ढोकर उपयोग करने को मजबूर हैं। चेताया कि शीघ्र उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर मोहन सिंह रावत, अनूप पंवार, वीरेंद्र सिंह रावत, सतीश चंद्र व प्रेम रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed