फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People created a ruckus, protested after breaking the dumpster and building a shop

कूड़ाघर तोड़कर दुकान बनाने पर लोगों ने किया हंगामा, विरोध

Sun, 12 Jun 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
People created a ruckus, protested after breaking the dumpster and building a shop
नगर निगम के वार्ड नंबर-14 आमपड़ाव के मीट मार्केट चौराहे पर कूड़ेदान को तोड़कर दुकान बनाने का लोगों ने विरोध किया। लोगों के विरोध को देखते हुए नगर निगम के ठेकेदार ने काम रोक दिया। इसके बाद लोगों ने ठेकेदार और श्रमिकों को वहां से खदेड़ दिया। कहा कि 40 साल पुराने कूड़ाघर को तोड़कर दुकान बनाने का कोई औचित्य नहीं है। लोगों के विरोध को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद आशा चौहान ने भी लोगों की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद गुड्डू सिंह चौहान व पार्षद आशा चौहान ने बताया कि आमपड़ाव स्थित कूड़ाघर को हटाकर नगर निगम बोर्ड ने दुकान बनाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार देर शाम कूड़ाघर तोड़ने का जैसे ही काम शुरू हुआ, वैसे ही स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने वर्षों पुराने कूड़ाघर तोड़ने का विरोध किया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसके बाद नगर निगम के ठेकेदार अरविंद बंसल और श्रमिकों को वहां से खदेड़ दिया गया। नरेश अग्रवाल, मनीष बाल्मीकि, संदीप कुमार घांघट समेत कई लोगों ने वर्षों पुुरानी व्यवस्था को हटाने से पहले नई व्यवस्था बनाने की मांग की। पार्षद आशा चौहान ने बताया कि उन्हें जन विरोध का पता नहीं था। मौके पर कूड़ा और गंदगी फैलने के कारण वह भी कूड़ा घर हटाने के पक्षधर थे, लेकिन स्थानीय लोग यदि इसे रखना चाहते हैं तो इसका समर्थन ही करेंगे। वहीं वाल्मीकि समाज से जुड़े युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि कूड़ाघर को तोड़ने का प्रयास किया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed