फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People caught money by creating fake company

फर्जी कंपनी बनाकर हड़पे लोगों के पैसे

Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
People caught money by creating fake company
शहर में फर्जी इनवेस्टमेंट कंपनी की ओर से मैनेजर को लोगों के खाते खुलवाने पर उसे पैसे नहीं देने और ग्राहकों का पैसा हड़पने का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर ने कंपनी के मालिक और डायरेक्टर समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि भाबर निवासी मो. मुरसलीन जफर ने कोतवाली में तहरीर दी है कि कुछ लोगों ने जनवरी 2019 में झंडाचौक के पास एक भवन में कैलाशी विजन प्रोड्यूसर कंपनी के नाम से इनवेस्टमेंट कंपनी बनाई और उसे मैनेजर नियुक्त कर दिया। कहा कि कंपनी में खाते खोलने पर कमीशन मिलेगा। उन्होंने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ आसपास के लोगों को कंपनी की पॉलिसी बताते हुए तीन बैंकों में कंपनी के नाम पैसा जमा करवाए, लेकिन कंपनी ने लोगों का पैसा नहीं लौटाया। मैनेजर की ओर से विनीत कुमार शर्मा व शहनवाज अंसारी निवासी नजीबाबाद यूपी, कमल कुमार भारती, मोना पांचाल, नसीबुद्दीन, उदय सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। नेगी ने बताया कि उक्त छह लोगों में से कमल कुमार भारती और नसीमुद्दीन को रायवाला थाने ने धोखाधड़ी के मामले में गत 6 सितंबर को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed