फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People are worried about not getting buses

बसें नहीं मिलने से लोग रहे परेशान

Wed, 30 Oct 2019 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
People are worried about not getting buses
कोटद्वार के रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार करते लोग। - फोटो : KOTDWAR
दीपावली, गोवर्द्धन पूजा और भैयादूज की छुट्टियां खत्म होते ही बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में वापस लौट रहे यात्रियों के बीच सीट के लिए मारामारी मची रही। लोगों को बस अड्डे और सड़कों पर बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का अधिक दबाव देखते हुए परिवहन निगम ने मैदानी क्षेत्र के लिए 23 बसों का संचालन किया।
विज्ञापन

बुुधवार को लोग अपने गांव से दीपावली पर्व मनाकर वापस मैदानी क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। सुबह दस बजे तक लोग उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो में पहुंचे। कुछ ही समय में यात्रियों की भीड़ जमा लग गई। एक के बाद एक बस भरकर जाने लगी, बसों की कमी के चलते लोगों को घंटो बसों का इंतजार कर परेशानी उठानी पड़ी। कोटद्वार डिपो प्रबंधन को यात्रियों के लिए बसों का इंतजाम करने में पसीना बहाना पड़ा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पहाड़ी और अन्य रूटों की सात बसों को दिल्ली वाले रूट पर चलाना पड़ा। कोटद्वार रोडवेज डिपो की बसें कम पड़ने पर यात्रियों को यूपी परिवहन की रोडवेज बसों का नजीबाबाद चौराहे, मोटर नगर, देवी मंदिर चौराहे पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। उधर, कोटद्वार डिपो के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों से लौट रहे यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए रूटीन की बसों के अलावा अन्य बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed