फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People are not getting the benefit of 108 ambulance

बीरोंखाल ब्लाक में शोपीस बनी 108 एंबुलेंस, आए दिन रहती हैं खराब

Sun, 20 Nov 2022 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
People are not getting the benefit of 108 ambulance
बीरोंखाल विकासखंड के अंतर्गत 108 एंबुलेंस अक्सर खराब रहती है। जरुरत पड़ने पर मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। आपात स्थिति में दूसरे विकासखंड से एंबुलेंस बुलानी पड़ती है। ऐसे में देरी के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बीरोंखाल विकासखंड में 108 एंबुलेंस सेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरो से संचालित होती है। एंबुलेंस वाहन पुराने होने के कारण इनमें कोई न कोई खराबी आ जाती है। जनप्रतिनिधियों का कहना है 20 सितंबर को पंचपुरी के पास हुई कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। उस समय भी ब्लॉक की एंबुलेंस खराब होने के कारण समय पर मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही ग्राम चोपता निवासी दीवान सिंह नेगी को दिल का दौरा पड़ा तो परिजनों ने प्राइवेट वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया। वहां भी डॉक्टर ने मरीज को रामनगर रेफर कर दिया। धुमाकोट से 108 एंबुलेंस बुलाईतो उसे तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। लोगों का कहना है कि जितनी देर में धुमाकोट की एंबुलेंस ने आने-जाने में लगाई, उतनी देर में बैजरो की एंबुलेंस रामनगर पहुंच जाती। सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से बैजरों के लिए नई एंबुलेंस की मांग की है ताकि समय पर मरीज को उचित इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा के संचालकों को इस संबंध में अवगत करा दिया है। - शैलेंद्र रावत, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीरोंखाल।
बैजरो सेंटर के लिए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था करवाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी न झेलनी पड़े। - रजन उनियाल, जिला व्यवस्थापक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed