फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People angry over irregular drinking water supply

अनियमित पेयजल आपूर्ति पर गुस्साए लोग

Mon, 19 Jul 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
People angry over irregular drinking water supply
हल्दूखाता पट्टी के वार्ड संख्या 33 में लछमपुर, लुथापुर और मानपुर क्षेत्र की पेयजल लाइन पर अनियमित आपूर्ति होने और कम पानी आने के कारण पखवाड़े भर से लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने नियमित और पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति करने की मांग जल संस्थान के अधिकारियों से की। साथ ही जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जगदंबा प्रसाद उनियाल, देवेंद्र प्रसाद, अनुराधा देवी, दीपा देवी, अंजू देवी, रजनी देवी, कुलदीप, जयपाल सिंह ने बताया कि पखवाड़ेभर से उनके मोहल्ले के लोग अनियमित पेयजल आपूर्ति से परेशान हैं। एक सप्ताह से समस्या और गहरा गई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि करीब तीन दशक पूर्व बिछाई गई प्लास्टिक की पाइप लाइनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हो रही है लेकिन लाइनें कई जगहों पर लीक हो रही हैं। ऐसे में कम पानी आ रहा है और बहुत देर में नल से एक बाल्टी पानी भरा जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में भीमसिंहपुर और कलालघाटी दो नलकूपों से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन इन दिनों भीमसिंहपुर नलकूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जब क्षेत्रीय लाइनमैन से इस बारे में जानकारी ली गई तो वह भी एक ही नलकूप से पानी सप्लाई होने की बात बताता है।
विज्ञापन

लछमपुर क्षेत्र में लोप्रेशर और अनियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या संज्ञान में नहीं है। अधीनस्थों को इस बारे में दिशा निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। - बीआर चौधरी, सहायक अभियंता जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed