फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pediatrician did not have to undergo treatment for child.

झोलाछाप डाक्टर से बच्चे के इलाज कराना पड़ा महंगा

Tue, 04 Apr 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार। Updated Tue, 04 Apr 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Pediatrician did not have to undergo treatment for child.
डॉक्टर

अपने 12 साल के बच्चे के हाथ का इलाज झोलाछाप डाक्टर से कराना काशीरामपुर मल्ला के एक परिवार को महंगा पड़ गया। हाथ को बचाने के लिए कोटद्वार से बिजनौर और देहरादून के चक्कर काटने और हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी हाथ को नहीं बचाया जा सका। तीन दिन पहले डॉक्टरों को बच्चे के जीवन को बचाने के लिए खराब हाथ को काटना पड़ा। सिद्धबली गैस एजेंसी की संचालिका अनीता आर्य ने बच्चे के खराब हाथ का उपचार कराने में इस गरीब परिवार की पूरी मदद की। 

विज्ञापन


काशीरामपुर मल्ला निवासी धर्मवीर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसने बताया कि 12 साल के बेटे कृष का करीब सात महीने पहले खेलने के दौरान दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था। वे बच्चे को उपचार के लिए देवीरोड में एक झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गए जिसने बच्चे के हाथ पर चूने का प्लास्टर बांध दिया।
विज्ञापन


एक माह बाद जब प्लास्टर खोला गया तो हाथ सड़ गया था। इसके बाद परिवार वाले उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां बच्चे के हाथ में इंफेक्शन बताया गया। करीब एक महीने तक सरकारी अस्पताल में ही बच्चे का इलाज चला, लेकिन यहां भी हाथ ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में परिजन  बच्चे को बिजनौर के एक सर्जन के पास ले गए, जहां हजारों रुपये का खर्च हुए। गरीब परिवार की आर्थिक मदद के लिए भी कोई आगे नहीं आया तो सिद्धबली गैस एजेंसी की संचालिका वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता आर्य ने कृष का पूरा खर्च उठाया। इतनी कोशिश और खर्च के बावजूद अंतत: तीन दिन पूर्व बच्चे का हाथ कोहनी के नीचे से काट दिया गया। 



‘झोलाछाप डॉक्टर के यहां कई छापे मारे गए थे, लेकिन वह फरार हो गया था। वह खुद पीड़ित बच्चे के घर गए थे, लेकिन परिवार के पास उत्तराखंड की कोई आईडी नहीं थी, जिसके चलते बच्चे को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ नहीं मिल सका। झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ अभियान जारी है। -डा. मनीष अग्रवाल, सीएमओ पौड़ी गढ़वाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed