{"_id":"581cbecb4f1c1bc032438410","slug":"pauri-will-make-rope-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल के रूप में बनेगा पौड़ी में रोप वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल के रूप में बनेगा पौड़ी में रोप वे
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या शहीदों को समर्पित रही। देश के शहीदों के नाम एक हजार एक दिए जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनसहभागिता की इस मिशाल को पूरे प्रदेश में संजीदा किए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
गढ़कला सांस्कृतिक संस्था की मांग पर उन्होंने कंडोलिया तक रोप वे की शुरुआत की घोषणा की। रोप वे के लिए प्रशासनिक स्वीकृति के साथ वित्तीय व्यवस्था करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया। कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के हिसाब से रोप वे के मॉडल की शुरुआत पौड़ी से होगी। उन्होंने रामलीला मैदान को ग्लास शेड इंडोर स्टेडियम के रूप में विकसित करने की बात कही। रामलीला मैदान में आयोजित गढ़ महोत्सव की उद्घाटन संध्या में प्राथमिक वर्ग के नौनिहालों ने देश के विभिन्न प्रांतों के लोकनृत्यों की छटा बिखेरी। प्राथमिक बच्चों के अलावा बाल समाधान केंद्र चोपड़ा, प्राथमिक विद्यालय नौगांव कल्जीखाल ब्लाक ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
कुलानंद मुंडेपी मेमोरियल आप्टोमैट्री नेत्र प्रशिक्षण संस्थान का कुमाऊंनी लोकनृत्य ‘सिलगडी का पाला साली ओ साली’ की आकर्षक प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चों की बहुरंगी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। क्षेत्रीय विधायक सुंदर लाल मंद्रवाल की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथि राजपाल बिष्ट, ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल महेंद्र सिंह राणा, कांग्रेस नेता राजेंद्र शाह व पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने शिरकत की।
विज्ञापन
संस्था की ओर से अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल ने मुख्यमंत्री के स्वागत व आयोजन में जन सहभागिता का पक्ष रखा। निर्देशक अनिल बिष्ट, कमलकिशोर रावत, सांस्कृतिक संयोजक राम सिंह रावत व्यापार सभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, महासचिव अनूप देवरानी आदि ने मुख्यमंत्री व अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विभिन्न चरणों में वीपी बलोदी व गणेश खुगशाल व गिरीश पैन्यूली ने किया।