फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pauri NH will have double lane between Gumkhal and Dugdada.

Kotdwar News: गुमखाल और दुगड्डा के बीच डबल लेन बनेगा पौड़ी एनएच

Thu, 08 Jan 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 08 Jan 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Pauri NH will have double lane between Gumkhal and Dugdada.
कोटद्वार। कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे (एनएच-534) पर गुमखाल और दुगड्डा के बीच 18.10 किमी सड़क को डबल लेन में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 392.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। यह मार्ग उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को सुदृढ़ करेगा और चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षित व सुगम वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे कोटद्वार से दुगड्डा, गुमखाल, सतपुली, पौड़ी होते हुए श्रीनगर में ऋषिकेश-बदरीनाथ चारधाम मार्ग से जुड़ता है। वर्तमान में गुमखाल-सतपुली के बीच डबल लेन का कार्य प्रगति पर है, जो जनवरी 2027 तक पूर्ण होगा। इसी क्रम में एनएच खंड धुमाकोट द्वारा दुगड्डा-गुमखाल खंड को डबल लेन करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। यह सड़क कोटद्वार-श्रीनगर कॉरिडोर का अहम हिस्सा है और लैंसडौन छावनी क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देगी, जिससे जीआरआरसी मुख्यालय लैंसडौन से रक्षा आवागमन और प्रशासनिक गतिविधियों में सुविधा होगी। परियोजना से चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दुगड्डा-गुमखाल टू-लेन उन्नयन से पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों का विकास और अंतरराज्यीय संपर्क मजबूत होगा। वहीं, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने इसे व्यापार, पर्यटन, रोजगार और सुरक्षित आवागमन के लिए मील का पत्थर बताते हुए जनपद के समग्र विकास को गति मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed