फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pauri hundred percent sanitation target

पौड़ी में सौ फीसदी शौचालय निर्माण का लक्ष्य

Wed, 07 Sep 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Wed, 07 Sep 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत विकासखंड पौड़ी को वर्ष 2016 में सौ फीसदी शौचालय बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को विकासखंड सभागार में हुई बैठक में न्याय पंचायत स्तर पर नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ संबंधित पंचायतों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त करने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।   

विज्ञापन

    
मुख्य विकास अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में 10 शौचालयों के निर्माण से अधिक का लक्ष्य है, उन्हें स्वजल के साथ अनुबंध के आधार पर प्रेरित किया जाय। सर्वे से छूटे शौचालयविहीन परिवारों को मनरेगा के माध्यम से शौचालय निर्माण के लिए चयनित किया जाय।
विज्ञापन


संबंधित नोडल अधिकारी/कर्मचारियों को 9 और 10 सितंबर में संबंधित नोडल अधिकारी/कर्मचारियों को ग्राम पंचायतवार बैठक का आयोजन कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए घर के निकट भूमि उपलब्ध न होने के संबंध में चर्चा की गई, जिसमें जिला विकास अधिकारी की ओर से पंचायत की सार्वजनिक भूमि में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।


ज्येष्ठ प्रमुख पौड़ी ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे अपनी पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। बैठक में खंड विकास अधिकारी, पंचायतीराज विकास अधिकारी, उद्यान अधिकारी, स्वजल के सलाहकार अनिल कुमार ढौडियाल, प्रकाश खुल्बे, रणजीत सिंह बर्थवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed