फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pauri Highway: Debris came at four places including fifth mile Rapta and Durgadevi, road remained blocked for four and a half hours

पौड़ी हाईवे : पांचवें मील रपटा व दुर्गादेवी समेत चार जगहों पर आया मलबा, साढ़े चार घंटे रहा बाधित मार्ग

Mon, 02 Sep 2024 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pauri Highway: Debris came at four places including fifth mile Rapta and Durgadevi, road remained blocked for four and a half hours

विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। रविवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। बारिश के कारण पांचवें मील रपटे, दुर्गादेवी मंदिर के पास और उससे आगे दो जगहों पर हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने से आवाजाही करीब साढ़े चार घंटे तक बाधित रही। जिससे पर्वतीय क्षेत्र में अखबार, साग, सब्जी, दूध और रसद के ट्रक देरी से पहुंचे। पर्वतीय क्षेत्र में ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक भी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में देरी से पहुंचे। एनएच प्रशासन ने जेसीबी से मलबा और बोल्डर हटाकर आवाजाही शुरू करवाई।



सोमवार सुबह 4:00 बजे के करीब पांचवें मील रपटे में टूट गदेरा उफनाने से पौड़ी नेशनल हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इसके अलावा दुर्गा देवी मंदिर के पास और उससे आगे दो जगहों पर भी पहाड़ी से बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिससे हाईवे पर आवाजाही प्रभावित रही। हाईवे बंद होने पर पुलिस ने दुगड्डा और सिद्धबली बैरियर पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। हाईवे बंद होने के कारण पर्वतीय क्षेत्र में अखबार, साग सब्जी, दूध और रसद लेकर जा रही जीप टैक्सियां और ट्रक कोटद्वार में ही फंस गए। पर्वतीय क्षेत्र में ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक भी अपने कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में देरी से पहुंचे। सूचना पर एनएच प्रशासन की जेसीबी और पोकलैन मशीनें मौके पर पहुंचे और मलबे की सफाई कर सुबह 8:30 बजे के करीब हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। हाईवे खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


.



सोमवार सुबह तड़के हुए बारिश से हाईवे पर पांचवें मील रपटे और दुर्गादेवी के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से हाईवे पर साढ़े चार घंटे आवाजाही बाधित रही। जेसीबी से मलबे की सफाई कर आवाजाही शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आशीष सैनी, जेई एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed