फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Passengers' Pockets Being Picked on Air-Conditioned Roadways Buses

Kotdwar News: वातानुकूलित रोडवेज बस में कट रही यात्रियों की जेब

Sun, 24 May 2026 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 24 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Passengers' Pockets Being Picked on Air-Conditioned Roadways Buses
बस में लगातार दो दिन में कट चुकी है दो यात्रियों की जेब
विज्ञापन


कोटद्वार। अगर आप कोटद्वार से दिल्ली तक वातानुकूलित बस में सफर कर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो जरा सचेत हो जाइए। दरअसल बिजनौर डिपो की वातानुकूलित बस में लगातार दो दिन में दो यात्रियों की जेब कट चुकी है।



नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों से कई लोग कोटद्वार में कारोबार करते हैं। हालांकि अधिकांश लोग समय से घर लौट जाते हैं लेकिन अक्सर कामकाज में देरी होने पर कुछ कारोबारी देर रात कोटद्वार से चलते हैं। रात नौ बजे के बाद कोटद्वार से रोडवेज बस और छोटे वाहन नहीं मिलने पर कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। रोजाना रात 9 से 9:30 बजे के बीच बिजनौर डिपो की वातानुकूलित बस कोटद्वार पहुंचती है। इस बस में कई लोग कोटद्वार से सवार होते हैं।
विज्ञापन


पदमपुर मार्ग पर दर्जी की दुकान चलाने वाले नजीबाबाद निवासी मोहम्मद उमर बुधवार की रात बस में सवार हुए थे। जब वे नजीबाबाद में बस से उतरे तो जेब से पर्स गायब था। पर्स में नकदी और कुछ कागजात रखे थे। बिजनौर डिपो की वातानुकूलित बस नियमित रूप से कोटद्वार आने पर कोटद्वार एवं गढ़वाल क्षेत्र के लोग गर्मी के मौसम को देखते हुए इस बस से बिजनौर, मेरठ, दिल्ली जाना पसंद कर रहे हैं। लगातार दो दिन से जेब कटी की घटनाएं होने के कारण यात्रियों को अलर्ट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजनौर के एआरएम अशोक कुमार ने बताया कि डिपो इस बसों में सीसीटीवी कैमरा नहीं है। जेबकटी की घटनाओं को देखते हुए चालक-परिचालक को अलर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed