{"_id":"64958abfa48983fe7709359e","slug":"passenger-shed-and-six-water-tanks-inaugurated-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-1029-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: यात्री शेड और छह पानी की टंकियों का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: यात्री शेड और छह पानी की टंकियों का उद्घाटन किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। रोटरी क्लब की ओर से लालबत्ती चौराहे में एक यात्री शेड व नगर के विभिन्न स्थानों में छह पानी की टंकियों की सौगात दी गई। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने रिबन काटकर इनका उद्घाटन किया।
नगर आयुक्त ने रोटरी क्लब की ओर से जनसरोकारों के लिए किए गए कार्य की सराहना की। कहा कि यात्री शेड के निर्माण से लोगों को धूप व बरसात से बचने के लिए स्थान मिलेगा। साथ टंकियों के निर्माण से राहगीरों को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए क्लब ने यह यात्री शेड बनाया है। जनता को पीने के पानी की असुविधा न हो, इसके लिए नगर के विभिन्न स्थानों में बनी छह पानी की टंकियों का जीर्णोद्धार कर पेयजल की सुविधा प्रदान की गई है। इस अवसर पर पार्षद विपिन डोबरियाल, कविता मित्तल, मीनाक्षी कोटनाला, रोटरी सचिव ऋषि ऐरन, अनीत चावला, गोपाल बंसल, विजय माहेश्वरी, कुलदीप अग्रवाल, बिपिन बक्शी, शरत चन्द गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. केएस नेगी ने किया।
फोटो समाचार