{"_id":"5fdce7128ebc3e3c9037d668","slug":"paranda-pumping-drinking-water-scheme-stalled-kotdwar-news-drn3650533107","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंदा पंपिंग पेयजल योजना ठप, 24 गांवों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंदा पंपिंग पेयजल योजना ठप, 24 गांवों में पेयजल संकट
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत हिंवल नदी पर बनी परंदा पंपिंग पेयजल योजना तीन दिनों से ठप है, जिससे 24 गांवों में पेयजल संकट हो गया है। ग्रामीण कई किमी. दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर ला रहे हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु करने की मांग उठाई।
अस्सी के दशक में यमकेश्वर ब्लाक के दो दर्जन गांवों के लिए हिंवल नदी पर परंदा पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। जल संस्थान ने योजना का निर्माण करने के बाद जल संस्थान को हस्तांतरित कर दी थी, लेकिन इसकी बाद मरम्मत और रखरखाव के अभाव में पेयजल योजना जीर्णशीर्ण स्थिति में पहुंच गई है। वर्तमान में स्थिति यह है कि रिखेड़ा, सरवाल रौड़, पोखरी, ग्राम भड़ेत, पोखरी डांडा, घयालगांव गांव में पांच माह से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं 15 दिसंबर से पंप का संचालन नहीं होने से डांगी, परंदा, पठोला, खोबरा, थनूर, भृगुखाल, डांडा बिनक, बंचूरी, रावत गांव, बगोडगांव, ढुंगा अकरा, सकार, धार, और ढुंगा गदेरा में पेयजल आपूर्ति ठप है। सामाजिक कार्यकर्ता विजय लखेड़ा और मनोज लखेड़ा ने बताया कि ग्रामीणों का पूरा दिन पेयजल व्यवस्था करने में ही व्यतीत हो रहा है। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल योजना का संचालन सुचारु रूप से करने की मांग की।
फॉल्ट के कारण मोटर का संचालन नहीं हो पा रहा था, जिसे शुक्रवार को ठीक करा लिया गया है। शनिवार से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। - देवकी नंदन जोशी, एई जल संस्थान कोटद्वार।