फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Panic of bear in Paukhal area

पौखाल क्षेत्र में भालू की दहशत

Wed, 03 Nov 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Panic of bear in Paukhal area
दुगड्डा ब्लॉक के पौखाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सर्दियां शुरू होने के साथ ही भालू का आतंक शुरू हो गया है। मंगलवार रात को भालू ने बिजनूर और दूणी मनोहर में गोशालाएं तोड़कर दो दुधारू गायों को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता शोभित मैठाणी ने बताया कि मंगलवार रात को बिजनूर गांव में स्वयंबर दत्त की गोशाला का दरवाजा तोड़कर जंगली भालू ने वहां बंधी दुधारू गाय को घायल कर दिया। एक अन्य ग्रामीण अशोक कुमार की गोशाला की टिन से बनी छत को उखाड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने होहल्ला मचाकर भालू को गांव से खदेड़ा। इसके बाद भालू ने दूणी मनोहर गांव में ग्रामीण बसंत कुमार की गोशाला तोड़कर वहां बंधी गाय को घायल कर दिया। डालखिल गांव में कैलाश कुकरेती की गोशाला का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। उधर, डिप्टी रेंजर याकूब अली ने बताया कि पौखाल क्षेत्र में जंगली भालू के सक्रिय होने का मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed