{"_id":"5756ea024f1c1ba26e9c51b5","slug":"panic-dogs-45-people-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों से दहशत, 45 लोगों को काटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों से दहशत, 45 लोगों को काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार और भाबर क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने एक दिन में ही करीब 45 लोगों को काटा है। मंगलवार को सुबह से दो बजे तक राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में कुत्ते के काटने के करीब चालीस मामले आए हैं जबकि इमरजेंसी में दोपहर दो बजे के बाद कुत्ते के काटने के पांच मामले पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सक डा. सुभाष कुमार ने बताया कि उनकी ओपीडी में सुबह से करीब 40 मामले कुत्तों के काटने के आए हैं। कोटद्वार और भाबर क्षेत्र में कुत्तों ने अधिकतर बच्चों को निशाना बनाया है। दोपहर बाद इमरजेंसी में जानकी नगर निवासी दस वर्षीय आदित्य, निंबूचौड़ निवासी 23 वर्षीय नितिन, कुंभीचौड़ निवासी सात वर्षीय अमन, हल्दूखाता निवासी आठ वर्षीय प्रेरणा कुत्ते से काटने के बाद इलाज के लिए पहुंची। नजीबाबाद रोड निवासी 83 वर्षीय कुंदन सिंह घर के पास टहल रहे थे, तभी एक कुत्ते ने उन पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। उनकी हालत अधिक खराब होने पर डाक्टरों ने उन्हें भर्ती कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन