फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   outstanding work in the field of education

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक सम्मानित

Mon, 05 Sep 2016 10:32 PM IST
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
outstanding work in the field of education
‌िश्‍ाशिक्ष्‍ाक - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार/लैंसडौन। भारत के दूसरे राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों और संस्थाओं की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।  

विज्ञापन

आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सुभाष चंद्र ढौंडियाल ने शिक्षा के क्षेत्र में गरीब बेसहारा बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पूर्व शिक्षक सत्यप्रकाश थपलियाल को सम्मानित किया। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पेंटिंग, नृत्य व खेल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मदरलैंड एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘लोकतंत्र के नकारात्मक पहलू’ विषय पर अंतर विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एमकेवीएन ने प्रथम, मदरलैंड एकेडमी ने द्वितीय और हैप्पी होम चिल्ड्रन एकेडमी, जौनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसडीएम जीआर बिनवाल और विद्यालय प्रबंधक शाकंबरी देवी नेगी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 और तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये दिए। सरस्वती शिशु मंदिर चौबट्टाखाल में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी कविंद्र इष्टवाल ने विद्यालय के बच्चों को 11 हजार नकद के साथ बैग, स्टेशनरी व ज्ञानवर्धक पोस्टरों का वितरण किया। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल कोटद्वार में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक संगठन की ओर से दुर्गापुरी में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक शिक्षकों को सम्मानित किया। लैंसडौन केंद्रीय विद्यालय में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रर्मों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed