{"_id":"5ffc81eb8ebc3e2e3a160859","slug":"opposition-to-the-decision-to-build-a-trucking-ground-in-jhandichad-kotdwar-news-drn367425887","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडीचौड़ में ट्रचिंग ग्राउंड बनाने के फैसले का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडीचौड़ में ट्रचिंग ग्राउंड बनाने के फैसले का विरोध
विज्ञापन
झंडीचौड़ में टंचिंग ग्राऊंड बनाने के फैसले पर नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंकते आक्रोशित लोग।
- फोटो : KOTDWAR
झंडीचौड़ में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाए जाने के फैसले के विरोध में लोगों ने भरत चौक पर नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका और नारेबाजी की। उन्होंने नगर निगम की ओर से फैसला वापस न लेने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
यशपाल सिंह, रोहित कुमार, निशा देवी, रजनी देवी, धर्मेंद्र सिंह, गणेश प्रसाद, आशीष सिंह, दीपा देवी मोनू, शुुुभम सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार ने कहा कि भाबर क्षेत्र की विकास को लेकर हमेशा से अनदेखी की गई है। पेयजल, सिंचाई गूलों की मरम्मत, जर्जर विद्युत पोलों, क्षतिग्रस्त मार्गों, हाथी सुरक्षा दीवार आदि की समस्याओं से पहले ही लोग जूझ रहे हैं। अब झंडीचौड़ में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के फैसले से जनता में आक्रोश है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए भरत चौक पर पुतला फूंका।
कूड़ेदान अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग
कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक मंच ने देवी मंदिर के मुख्य गेट के सामने रखे कूड़ेदान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। मांग को लेकर मंच के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त पीएल शाह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण विकास नागरिक मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी और महासचिव जनार्दन प्रसाद ध्यानी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की ओर से देवी मंदिर के मुख्य द्वार के सामने पूर्व में कूड़ेदान लगाया गया था, लेकिन यह कूड़ेदान अब श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत का सबब बना है। लोग लापरवाही से कूड़ा फेंक देते हैं, जिसे आवारा पशु सड़क और मंदिर के मुख्य गेट तक कचरा फैला देते हैं। उन्होंने कूड़ेदान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। संवाद