फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Opposition to build trunking ground at Sigddi Sidkul

सिगड्डी सिडकुल में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध

Tue, 25 Aug 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition to build trunking ground at Sigddi Sidkul
सिडकुल सिगड्डी की भूमि पर कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड बनाए जाने का भाबर के सिगड्डी के लोगों ने पुरजोर विरोध किया। उन्होंने इस संबंध में वन मंत्री से वार्ता कर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि अन्यत्र चयनित करने की मांग की। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता कर स्थान परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी गणेश जोशी ने कहा कि कोटद्वार निगम की ओर से प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण के लिए जो भूमि चयनित की गई वह भूमि कृषि योग्य है और वहां का रास्ता आबादी के बीच से होकर गुजरता है। ट्रंचिंग ग्राउंउ बनने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए कहीं और भूमि चयनित की जानी चाहिए। वन मंत्री ने ग्रामीणों केे बताया कि भूमि नगर निगम ने चयनित की है। उन्होंने नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता कर स्थान परिवर्तित करने को कहा। इस मौके पर भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, ओएसडी विनोद रावत, मंडल महामंत्री गौरव जोशी, राजेंद्र बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, जनसंपर्क अधिकारी सीपी नैथानी, अनिल सती, हिमांशु जोशी, कैलाश कुलबे, नवल किशोर, मनमोहन पांडे, प्रकाश टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed