{"_id":"5718d4634f1c1b6b5f8b4754","slug":"open-meetings-rural-tell-your-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खुली बैठकों में ग्रामीण बताएं अपनी समस्याएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खुली बैठकों में ग्रामीण बताएं अपनी समस्याएं’
अमर उजाला/पौड़ी
Updated Thu, 21 Apr 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत आयोजित खुली बैठक ब्लाक के कांडई मल्ली से शुरू हुई। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बैठक में कहा कि ग्राम पंचायतों को मिलने वाली धनराशि को खुली बैठकों में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के आधार पर खर्च की जाएगी।
प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि अब समस्याओं के आधार पर गांव के विकास में खर्च की जाएगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका को अहम बताया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का घर-घर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
ग्रामीणों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
खुली बैठकों में पीएमजीएसवाई, मनरेगा, अटल आवास, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी विभागों की ओर से ग्रामीणों को दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान दिगंबर सिंह ने डीएम से खड़ीक के पेड़ों का कटान व गोदियो-भीमली मल्ली मार्ग को टीका गरोली तक जोड़ने की मांग उठाई। जिलाधिकारी से गांव की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने अनुरोध किया। इस मौके पर बीडीओ एसडी नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य विमला रावत, राजेंद्र सिंह, श्यामलाल, बृजमोहन, नरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह, रोशन लाल और कमला देवी रहे।