फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Only one bus operated from Kotdwar depot of Roadways

रोडवेज के कोटद्वार डिपो से महज एक बस का हुआ संचालन

Sun, 09 May 2021 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Only one bus operated from Kotdwar depot of Roadways
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में यूपी में उत्तराखंड की बसों के प्रवेश पर लगी पाबंदी के कारण मैदानी रूटों पर कोटद्वार डिपो से बसों का संचालन रोक दिया गया है। रविवार को देहरादून, हरिद्वार के लिए भी बसों का संचालन नहीं हो पाया। पर्वतीय रूटों पर यात्रियों के अभाव में बीरोंखाल के लिए महज एक बस का संचालन किया गया। सोमवार से लालढांग के रास्ते देहरादून हरिद्वार रूट पर बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो से सामान्य दिनों में प्रतिदिन 38 निगम और 17 अनुबंधित बसों का संचालन होता था, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने उत्तराखंड परिवहन निगम की कमर तोड़कर रख दी है। रविवार को यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों के लिए बसों का संचालन रोक दिया गया। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार रूट पर भी बसों का संचालन नहीं हो पाया। स्थिति यह रही कि महज बीरोंखाल के लिए एक बस का संचालन हुआ। उधर कोटद्वार डिपो के अधिकारियों ने रविवार को लालढांग मार्ग का निरीक्षण किया। सोमवार से लालढांग के रास्ते देहरादून हरिद्वार रूट पर बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। कोटद्वार डिपो से यूपी के नहर वाले रास्ते से देहरादून, हरिद्वार रूट के लिए बस सेवा का संचालन होता है। यूपी के आदेश के बाद नजीबाबाद के रास्ते देहरादून हरिद्वार रूट पर बस संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

.
यूपी के आदेश के बाद मैदानी रूटों पर बसों का संचालन रोक दिया गया है। पर्वतीय रूटों पर सवारियों के अभाव में बसों का संचालन करना संभव नहीं हो पा रहा है। रविवार को महज बीरोंखाल बस सेवा का संचालन किया गया। देहरादून, हरिद्वार रूट पर लालढांग के रास्ते बसों का संचालन सोमवार से शुरू किया जाएगा। -टीकाराम आदित्य, एजीएम कोटद्वार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed