फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   One person arrested with two lakh cash and liquor from car

कार से दो लाख की नकदी और शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
One person arrested with two lakh cash and liquor from car
उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एक कार से दो लाख छत्तीस हजार रुपये की नकदी और 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने नकदी और अवैध शराब बरामद कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही नकदी और अवैध शराब ढोने में उपयोग की कई कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक दिल्ली नंबर की कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार मेें से 14 बोतल अंग्रेजी शराब और कार सवार के पास से 2 लाख 36 हजार रुपये बरामद किए गए। नकदी और शराब ढोने को लेकर पूछे गए सवाल में व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद से साकेत दिल्ली निवासी पवन कुमार को बरामद सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। कार सीज कर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed