फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   One died in a clash between elephants

हाथियों के आपसी संघर्ष में एक की मौत

Wed, 14 Jul 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
One died in a clash between elephants
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत लालपानी बीट में दो हाथियों के बीच हुए आपसी संघर्ष में एक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हाथी की मौत पेट फटने से हुई है। हाथी के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। वन विभाग ने हाथी का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार मंगलवार शाम को लालपानी बीट में दो हाथियों के बीच संघर्ष हो गया। सूचना पर वन कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक संघर्ष समाप्त हो गया था। वन कर्मचारियों ने एक हाथी को घायल अवस्था में झुंड के बीच देखा और उसका पीछा करने लगे। देर शाम को घायल हाथी बहेड़ास्रोत के पास जमीन पर बैठ गया जबकि अन्य हाथी वहां से चले गए। वन कर्मचारी रात भर जंगल में ही हाथी की निगरानी करते रहे। बुुधवार सुबह हाथी लालपानी बीट कक्ष संख्या एक पर जमीन पर गिर गया। जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी तो उसके नजदीक जाने पर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। हाथी के जंगल में मरने की सूचना मिलते ही डीएफओ समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर से पशु चिकित्सक अमित ध्यानी और पशु चिकित्सक कोटद्वार डॉ. बीएम गुप्ता को पोस्टमार्टम के लिए मौके पर बुला लिया। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि लालपानी बीट में आपसी संघर्ष मेें एक 45 वर्षीय नर हाथी की पेट फटने के कारण मौत हो गई है। पोस्टमार्टम में हाथी के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। पोस्टर्माटम के बाद हाथी को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed