फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Old man dies after falling from a tree in Dugadda

दुगड्डा में पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत

Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after falling from a tree in Dugadda
दुगड्डा। नगर क्षेत्र के एक वृद्ध की जंगल में पेड़ से गिरकर कर मौत हो गई।
विज्ञापन

एसआई दीपक तिवाड़ी ने बताया कि दुगड्डा निवासी शेर सिंह (70) पुत्र स्व. रिशाल सिंह बृहस्पतिवार को जंगल गया था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। उसके साथ जंगल गए अन्य लोग उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बेस अस्पताल कोटद्वार में चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उपचार के लिए देहरादून ले जाते वक्त घायल शेर सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि शेर सिंह सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed