फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Officials inspected the power lines of Kasali area

कस्याली क्षेत्र की बिजली लाइनों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Tue, 20 Jul 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Officials inspected the power lines of Kasali area
विद्युत सबस्टेशन कस्याली से दुगड्डा ब्लाक के गांवों के लिए खींची गई बिजली लाइनों और प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत निर्माणाधीन बिजली लाइनों का ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लाइनों में फॉल्ट आ रहा है। इस पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सभी लाइनों को जल्द ठीक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ हिल रवि अरोड़ा, जेई कमल रावत और बिजली लाइनों को संचालित करने वाले ठेकेदार यतेंद्र रावत ने बिजली लाइनों का निरीक्षण किया। भाजपा जिला मंत्री और गढ़वाल सांसद प्रतिनिधि चंडी प्रसाद कुकरेती ने बताया कि ग्रामीणों ने इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों से सब स्टेशन कस्याली से संचालित सभी बिजली लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं होने से पोस्ट आफिस भृगुखाल, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांडी, आंगनबाड़ी केंद्र कांडी, तहसील कार्यालय यमकेश्वर, गैस एजेंसी चाई दमराड़ा, खंड विकास कार्यालय यमकेश्वर में भी काम बाधित हो रहे हैं। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लाइनों पर फॉल्ट होने की बात स्वीकारते हुए ग्रामीणों को जल्द समस्या का समाधान कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed