फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Officials did not reach the meeting, public representatives expressed anger

नहीं पहुंचे अधिकारी, खानापूर्ति तक सिमटी ग्राम पंचायत कांडा तल्ला की बैठक

Mon, 05 Oct 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Officials did not reach the meeting, public representatives expressed anger
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडा तल्ला में जिला प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के तहत हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में अधिकारी ही नहीं पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जल संस्थान और ऊर्जा निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के न आने के कारण ग्रामीण अपनी बात नहीं रख सके।
विज्ञापन

पंचायत भवन कांडा तल्ला में हुई ग्राम पंचायत की बैठक में जिला पंचायत सदस्य सरिता पोखरियाल, ग्राम प्रधान पूनम गोसाईं ने ग्रामीणों की मांग और प्रस्ताव रखे। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी ग्रामसभा में बिजली के तार पेड़ों पर झूल रहे हैं, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना है। ग्राम पंचायत के पुराने जल स्रोत सूखने की कगार पर हैं। बीडीओ आशाराम पंत ने कहा कि बैठक में 13 विभागों में महज 4 विभागों के अधिकारी ही रहे मौजूद। इन अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। बैठक में बीडीओ के प्रतिनिधि के तौर पर पंचायती राज विभाग के सहायक विकास अधिकारी सज्जन सिंह रावत, पंचायती राज से आशीष कंडवाल, उद्यान विभाग से चमन सिंह नेगी, ग्राम्य विकास से मनबोध रावत आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed